Headlines

Patna PMCH Ambulance Controversy | Two Arrested With Illegal Weapons


पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में एंबुलेंस संचालन और पार्किंग को लेकर वर्चस्व का विवाद चल रहा है। इस विवाद के बीच हत्या की एक बड़ी साजिश का पुलिस ने खुलासा किया है।

.

पटना पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी एंबुलेंस संचालक गोलू कुमार की हत्या की योजना बना रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुल्तानगंज निवासी मोहम्मद सोहेब अख्तर और पीरबहोर निवासी मोहम्मद शमशाद के रूप में हुई है। यह कार्रवाई पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के निर्देश पर SIU टीम ने की।

पीड़ित एंबुलेंस संचालक गोलू कुमार। इनकी ही हत्या की साजिश दोनों आरोपी कर रहे थे।

पीड़ित एंबुलेंस संचालक गोलू कुमार। इनकी ही हत्या की साजिश दोनों आरोपी कर रहे थे।

वर्चस्व की लड़ाई बनी हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि PMCH परिसर में लंबे समय से एंबुलेंस संचालन को लेकर विभिन्न संचालकों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी। इसी विवाद के कारण पहले भी कई बार कहासुनी और झड़प हो चुकी थी।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गोलू कुमार उनके कारोबार में बाधा बन रहा था, इसलिए उसकी हत्या की योजना बनाई गई थी।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पिस्टल और कारतूस बरामद किया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पिस्टल और कारतूस बरामद किया।

सोफा फैक्ट्री से बरामद हुए हथियार

पुलिस की पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर एक सोफा कारखाने में छापेमारी की गई। वहां से दो देसी कट्टे, एक पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस का दावा है कि इन्हीं हथियारों का इस्तेमाल हत्या की वारदात को अंजाम देने में किया जाना था।

सुल्तानगंज पुलिस को सौंपे गए आरोपी

दोनों आरोपियों को सुल्तानगंज इलाके से गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद SIU ने उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सुल्तानगंज थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।

फिलहाल, पुलिस आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क, हथियारों के स्रोत और इस साजिश में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *