![]()
कटिहार में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए जिला पदाधिकारी (DM) आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक (SP) परिचय कुमार के नेतृत्व में शहरी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य जिले में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा और शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करना था। इसमें पुलिस बल के जवान भी शामिल थे। देखें, मौके से आई तस्वीरें… अधिकारियों ने आम नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। यह फ्लैग मार्च NEET पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शन और लाठीचार्ज के बाद जिले में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निकाला गया। प्रशासन ने शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए आमजन से सहयोग की अपेक्षा की है।
Source link
कटिहार में DM-SP ने निकाला फ्लैग मार्च:कहा-कानून-व्यवस्था को मजबूत करें, अफवाहों पर रोक लगाने की अपील
