Headlines

Student Protest Photos; Patna Bhopal UP Varanasi Raipur – CJP Congress


  • Hindi News
  • National
  • Student Protest Photos; Patna Bhopal UP Varanasi Raipur CJP Congress | Dharmendra Pradhan

पटना/भोपाल/रायपुर/लखनऊ32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नीट पेपर लीक के विरोध में दिल्ली के बाद देशभर में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। बुधवार को लखनऊ में बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए कांग्रेस कार्यालय पर महिला कार्यकर्ता लाठी लेकर तैनात हैं। पीएम आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद से बीजेपी के कार्यकता लखनऊ समेत देश के कई राज्यों में कांग्रेस कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।

वहीं पटना में कांग्रेस-बीजेपी नेताओं के बीच पत्थरबाजी हुई। वहीं पटना पुलिस ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया। इस बीच जयपुर में कांग्रेस कार्यालय घेर रहे बीजेपी कार्यकताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन चलाई।

यूपी के बनारस में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस उठाकर ले गई। इधर, मध्य प्रदेश में विधानसभा से लेकर सड़कों तक विरोध देखने को मिला। कांग्रेस के विधायक काली पट्‌टी बांधकर विधानसभा पहुंचे। उधर, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकभवन का घेराव किया।

इस स्टोरी में देखिए, कहां क्या हुआ?

जयपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन चलाई

पीएम आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में जयपुर में भाजपा बुधवार को कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने निकली। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान चौमूं हाउस सर्किल पर भारी हंगामा हुआ।

पुलिस ने जब कार्यकर्ताओं को रोका, तो उनके बीच तीखी धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद जब भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ने लगे, तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए वाटर कैनन (पानी की बौछार) का इस्तेमाल किया। पूरी खबर पढ़ें…

जयपुर में चौमूं हाउस सर्किल पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए वाटर कैनन इस्तेमाल किया।

जयपुर में चौमूं हाउस सर्किल पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए वाटर कैनन इस्तेमाल किया।

लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की

लखनऊ में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोका तो वे भड़क गए। नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए।

इधर, कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में कांग्रेसी महिला कार्यकर्ता लट्ठ लेकर तैनात हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा- “BJP वाले याद रखें। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता शांत और सज्जन जरूर है, लेकिन ईंट का जवाब पत्थर से देने के लिए हर तरह से तैयार भी है।” पूरी खबर पढ़ें…

प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों और भाजपा कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।

प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों और भाजपा कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।

कांग्रेस कार्यालय में महिला कार्यकर्ता लाठी लेकर खड़ी दिखाई दीं।

कांग्रेस कार्यालय में महिला कार्यकर्ता लाठी लेकर खड़ी दिखाई दीं।

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज; वाटर कैनन, आंसू गैस के गोले दागे

छात्र राजभवन तक मार्च निकाल रहे थे। पुलिस ने छात्रों को जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग करके रोका और वापस लौटने को कहा। लेकिन, प्रदर्शनकारी छात्र बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने लगे। ऐसे में पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। आंसू गैस के गोले दागे गए और लाठीचार्ज किया। इससे नाराज छात्र सड़क पर ही बैठ गए। 20 मिनट बाद छात्रों ने बैरिकेडिंग भी तोड़ दी और जेपी गोलंबर से आगे निकल गए।

छात्रों ने बताया कि ये मार्च दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार और शिक्षा के निजीकरण के खिलाफ चल रहे आंदोलन के समर्थन और वहां शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में निकाला जा रहा है। वहीं इस बीच BJP के कार्यकर्ता भी कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतर आए हैं। पूरी खबर पढ़िए

पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे।

पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे।

छात्रों ने टूटी लाठियां दिखाकर कहा कि पुलिस ने हमें इससे पीटा है।

छात्रों ने टूटी लाठियां दिखाकर कहा कि पुलिस ने हमें इससे पीटा है।

अपने हाथ में लगी चोट दिखाता छात्र।

अपने हाथ में लगी चोट दिखाता छात्र।

पटना में कांग्रेस और बीजेपी नेताओं में चले पत्थर-डंडे

पटना में बुधवार को कांग्रेस और बीजेपी नेताओं ने डंडे चले हैं। बीजेपी नेता कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ओर से डंडे चले, पत्थर चलाए गए। पुलिस इस दौरान चुपचाप खड़ी नजर आई। बीजेपी नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस नेता पहले से पत्थर और डंडे लेकर मारपीट के लिए तैयार बैठे थे। पढ़ें पूरी खबर

पटना में कांग्रेस और बीजेपी नेताओं में पत्थर-डंडे चले।

पटना में कांग्रेस और बीजेपी नेताओं में पत्थर-डंडे चले।

बनारस में कांग्रेसियों को टांगकर ले गई पुलिस

दिल्ली में राहुल गांधी और अखिलेश को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेसी और सपा कार्यकर्ता बनारस की सड़कों पर उतर आए हैं। अंबेडकर मूर्ति की तरफ बढ़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुलिस की नोकझोंक हुई। इसके बाद पुलिस उन्हें टांगकर लेकर गई। बहराइच में सपा विधायक आनंद यादव समेत 5 सपा नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के बाहर भारी फोर्स तैनात है।

काशी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस टांगकर लेकर गई।

काशी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस टांगकर लेकर गई।

दिल्ली में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद 40 घंटे से धरने पर बैठे

उधर, दिल्ली में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद 40 घंटे से धरने पर बैठे हैं। तेज बारिश के बीच भी संसद भवन परिसर में प्रदर्शन कर रहे हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे। कांग्रेस समेत विपक्षी सांसदों के साथ ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’ के नारे लगाए। पढ़ें पूरी खबर

चंद्रशेखर आजाद लाठीचार्ज के खिलाफ संसद के बाहर धरने पर बैठे हैं। उन्होंने लिखा- मासूमों पर अन्याय स्वीकार नहीं है। जवाब देना ही होगा।

चंद्रशेखर आजाद लाठीचार्ज के खिलाफ संसद के बाहर धरने पर बैठे हैं। उन्होंने लिखा- मासूमों पर अन्याय स्वीकार नहीं है। जवाब देना ही होगा।

चर्चा नहीं कराई तो मध्यप्रदेश विधानसभ में हंगामा

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन जमकर हंगामा हुआ। विधायक जंतर-मंतर पर छात्रों से मारपीट और राहुल-अखिलेश को हिरासत में लेने के विरोध में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांग्रेस विधायक काली पट्‌टी बांधकर विधानसभा पहुंचे। सभी ने सदन पर चर्चा की मांग की। लेकिन, विधानसभा अध्यक्ष ने चर्चा की अनुमति नहीं दी। इस पर सदन पर भारी हंगामा हुआ। पढ़ें पूरी खबर

मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रदर्शन करते कांग्रेस के विधायक।

मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रदर्शन करते कांग्रेस के विधायक।

भोपाल में बीजेपी के प्रदर्शन में संविधान विरोधी पोस्टर लगा

भोपाल में बुधवार को बीजेपी विधायक और कार्यकर्ता भोपाल के रेड क्रॉस चौराहे प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रदर्शन दिल्ली में पीएम आवास पर राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में हो रहा है। इस बीच बीजेपी की महिला कार्यकर्ता विवादित तख्तियां लेकर पहुंची। इसमें उद्दंड कांग्रेस के साथ संविधान के खिलाफ बात लिखी थी। जब भाजपा के जिला प्रवक्ता राजेंद्र गुप्ता को पता चला तो वह कार्यकर्ताओं के पास पहुंचे और उनके हाथ से पोस्टर लेकर उसे तोड़ दिया।

इसके बाद उन्होंने पोस्टर को अपनी बाइक की डिग्गी में रख दिया। इधर, एक युवक प्रदर्शन में जोकर की ड्रेस में पहुंचा। उसने अपनी टी-शर्ट पर एक पोस्टर लगा रखा था, जिस पर भाजपा के प्रदर्शन के दौरान एक युवक जोकर की वेशभूषा में पहुंचा। उसने अपनी टी-शर्ट पर एक पोस्टर लगा रखा था, जिस पर “देश का अपमान, मेरा काम – राहुल गांधी” लिखा था। पढ़ें पूरी खबर

इस पोस्टर में संविधान विरोधी बात लिखी थी।

इस पोस्टर में संविधान विरोधी बात लिखी थी।

रायपुर में भाजपा नेताओं पर छोड़ी गई आंसू गैस

दिल्ली में राहुल गांधी के PM आवास घेराव के विरोध में छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस नेता आमने-सामने हो गए हैं। भाजपा नेता कांग्रेस दफ्तर का घेराव करने निकले। इस दौरान राजीव भवन के पास कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए, जिससे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और दो बार आंसू गैस छोड़ी गई। कई जगहों पर बैरिकेडिंग लगाई गई, जिसे प्रदर्शनकारियों ने तोड़ने की कोशिश की।

भाजपा ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में PM आवास का घेराव कर राहुल गांधी ने अराजकता फैलाने की कोशिश की। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि राहुल गांधी देश में अर्बन नक्सलवाद को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। वहीं, भाजपा के इस घेराव के बाद कांग्रेस नेता भी अलग से प्रदर्शन करेंगे। राजीव भवन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी जुट गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए आंसू गैस छोड़ी गई।

कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए आंसू गैस छोड़ी गई।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियों का भजन-कीर्तन, लोकभवन घेरा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकभवन का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों और पुलिस में धक्का-मुक्की भी हुई। पढ़ें पूरी खबर

रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई।

रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भजन-कीर्तन किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भजन-कीर्तन किया।

हरियाणा के यमुनानगर में पीएम मोदी का पुतला फूंका

हरियाणा कांग्रेस ने यमुनानगर में पीएम मोदी के पुतले को लाठी-चप्पलों से पीटा और फिर आग के हवाले कर दिया। उधर, भिवानी में डीसी कार्यालय पहुंचे कांग्रेसियों को पुलिस ने गेट पर ही रोक लिया। वहीं, हिसार में कांग्रेस प्रदर्शन में गुटबाजी नजर आई। पंचकूला, कुरुक्षे और करनाल में धरना-प्रदर्शन हो रहा है। वहीं, फतेहाबाद में विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने पैदल मार्च निकाला और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सिरसार में जजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी लाठीचार्ज की घटना के विरोध में लघु सचिवालय के गेट पर धरना दिया। पढ़ें पूरी खबर

यमुनानगर में PM मोदी के पुतले को चप्पलों से पीटा, आग लगाई।

यमुनानगर में PM मोदी के पुतले को चप्पलों से पीटा, आग लगाई।

अहमदाबाद में पुलिस बस में चढ़ गए प्रदर्शन कारी

कांग्रेस ने अहमदाबाद स्थित राजीव गांधी भवन में धरना दिया। फिर रैली निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। पुलिस ने रैली को रोकने की कोशिश की तो कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हुई। पुलिस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल, वरिष्ठ नेता अमित चावड़ा और विधायक इमरान खेड़ावाला समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने टांगकर पुलिस वाहन में बैठाया और हिरासत में लिया। रैली के दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस की बस पर भी चढ़ गए।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को टांगकर ले जाती पुलिस।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को टांगकर ले जाती पुलिस।

मुंबई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया

मुंबई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया।

मुंबई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया।

क्या है पूरा मामला

नीट परीक्षा में गड़बड़ी और शिक्षा सुधारों को लेकर दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आंदोलन कर रही है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन पर है। इस पूरे मुद्दे पर कांग्रेस देश भर में प्रदर्शन कर रही है।

————————————————-

पेपर लीक प्रदर्शन से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…

आंदोलन पर पंजाबी एक्टर-सिंगर बंटे, बब्बू मान बोले- हम ही क्यों लाठी खाएं; सोनम बाजवा ने टूटे दिल की इमोजी लगाई

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन पर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री बंट गई है। एक तरफ दिलजीत दोसांझ और सोनू सूद ने लाठीचार्ज पर सवाल उठाए। उन्होंने छात्रों के अधिकारों और उनकी मांगों को जायज ठहराया है। वहीं बब्बू मान ने आंदोलन के समर्थन से इनकार कर दिया। पढ़ें पूरी खबर

CJP का प्रदर्शन, दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच सरकार ने दूसरी बार बातचीत की पेशकश की है। सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने इसकी पुष्टि की है। रांका का कहना है कि कोर टीम से चर्चा के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा।

उधर, सुरक्षा के कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रों स्टेशन बंद कर दिए गए है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन का आज 33वां दिन है। यहां बुधवार सुबह से हजारों प्रदर्शनकारी जुटे हैं। इनमें 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पुलिस की लाठियों, आंसू गैस के गोलों का शिकार हुए लोग भी पहुंचे हैं। इधर दिल्ली पुलिस ने संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा पर अलग-अलग थानों में 10 FIR दर्ज की हैं। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *