Headlines

मधुबनी विधायक माधव आनंद ने लगाया जनता दरबार:मधुबनी के सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी




मधुबनी, 19 जुलाई। मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक माधव आनंद ने रविवार को जिला अतिथि गृह में ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम का आयोजन किया। सुबह 7 बजे से 10 बजे तक चले इस कार्यक्रम में 100 से अधिक फरियादियों ने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया। विभिन्न वर्गों के लोगों ने रखीं समस्याएं और सुझाव जनता दर्शन कार्यक्रम में माताएं-बहनें, युवा, किसान, व्यापारी, शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न वर्गों के लोग पहुंचे। उन्होंने अपनी व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर भी कई महत्वपूर्ण सुझाव विधायक को दिए। जनता की सेवा सबसे बड़ी जिम्मेदारी : विधायक विधायक माधव आनंद ने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा दायित्व है। उन्होंने कहा कि ‘जनता दर्शन’ केवल शिकायतें सुनने का मंच नहीं, बल्कि जनता का विश्वास, स्नेह और मार्गदर्शन प्राप्त करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि मधुबनी के सर्वांगीण विकास, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और जनहित से जुड़े हर मुद्दे को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। जनता द्वारा दिए गए प्रत्येक सुझाव और अपेक्षा को उन्होंने अपना संकल्प बताते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पूरा करने का भरोसा दिया। जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी कार्यक्रम के समापन पर विधायक ने जनता द्वारा व्यक्त किए गए विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और मधुबनी का समग्र, संतुलित एवं सतत विकास ही उनका सर्वोच्च लक्ष्य है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *