![]()
सहरसा में मारवाड़ी युवा मंच और दैनिक भास्कर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को पौधारोपण अभियान चलाया गया। शंकर चौक स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना था। पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों से की अपील अभियान के दौरान मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पौधारोपण किया। उन्होंने लोगों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते हरित क्षेत्रों पर चिंता जताते हुए वृक्षारोपण को वर्तमान समय की जरूरत बताया। मंच के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा पौधारोपण कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष आदित्य मित्तल, सचिव विनीत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुमित केजरीवाल और कार्यक्रम संयोजक रवि शर्मा सहित कई सदस्य शामिल हुए। इनमें प्रीतम उदयपुरिया, शिवम् अग्रवाल, अंकित तोदी, दीक्षित खेतान, नीरज अग्रवाल, विक्रम अग्रवाल, विनय दारुका, विकास खेतान, आशीष अग्रवाल और आयुष भीमसरिया मौजूद रहे। ‘सेवा ही संकल्प’ के तहत जारी रहेंगे अभियान मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच सामाजिक, सांस्कृतिक और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों को लगातार आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों और दैनिक भास्कर परिवार के प्रति आभार जताया गया। मंच ने भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता से जुड़े अभियान जारी रखने का संकल्प लिया।
Source link
सहरसा में पौधारोपण अभियान:मारवाड़ी युवा मंच और दैनिक भास्कर ने किया आयोजन
