![]()
‘बेटा तुम इन अंकल के साथ जाओ ये तुम्हारा बहुत ध्यान रखेंगे और खूब घुमाएंगे, जो कहोगी खिलाएंगे और बहुत सारे खिलौने भी दिलाएंगे’। किशनगंज में पैसों के लालच में एक मां ने अपनी नाबालिग बच्ची को महज 2 लाख रुपये में 9 जनवरी को मोतिहारी के युवक अमित राय के हाथों बेंच दिया। जहां आरोपी युवक ने बच्ची को बंधक बनाकर 5 महीनों तक रेप किया। ये कहना है बहादुरगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली आरोपी मां का…. किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में पैसे के लालच में मां ने अपनी 12 वर्षीय नाबालिग बेटी को 2 लाख रुपये में बेच दिया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 7 जुलाई को मां को गिरफ्तार किया गया। शनिवार को गुप्त सूचना पर मुख्य आरोपी अमित राय को भी एचडीएफसी बैंक के पास से दबोचा गया। थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि मामले में आरोपी मां को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है अब गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी को भी आज गिरफ्तार कर लिया है देखें, मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… 9 जनवरी को महिला ने बच्ची को बेचा 9 जनवरी को महिला ने मोतिहारी के युवक अमित राय को अपनी बेटी बेच दी। ढाका थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव निवासी अमित राय (25) ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। किराए के मकान में करता था दुष्कर्म मोतिहारी में किराए के मकान में अमित राय ने बच्ची को 5 महीने तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान हत्या की धमकी देकर उसका बार-बार रेप किया। विरोध करने पर पीटता भी था। रात में नशे की हालत में आरोपी बार-बार उसके साथ दुष्कर्म करता था। पिता बोले- ‘डरो मत, मैं आ रहा हूं’ जून महीने में एक दिन जब अमित रेप करने की कोशिश कर रहा था, तब उसका फोन पॉकेट से गिर गया। इसी मौके का फायदा उठाकर पीड़िता ने अपने पिता को फोन किया और सारी घटना बता दी। पिता ने हिम्मत बंधाते हुए कहा- “डरो मत, मैं आ रहा हूं।”पिता ने तुरंत मोतिहारी पुलिस से संपर्क किया। पुलिस की मदद से बच्ची को अमित राय के चंगुल से छुड़ाया गया और घर वापस लाया गया। 9 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया केस घर पहुंचने के बाद पीड़िता अपने पिता के साथ महिला थाने पहुंची। पीड़िता की लिखित शिकायत पर महिला पुलिस ने आरोपी मां, अमित राय और कुल नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पूछताछ में मां ने पैसे के लालच में बेटी को बेचने की बात स्वीकार कर ली। पीड़िता बोली- विरोध करने पर मारता-पीटता था सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद आरोपी मां को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एसआई सिमरन भारती ने इसकी पुष्टि की। पुलिस अब मुख्य आरोपी अमित राय के अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ कई बार रेप किया। जब वह विरोध करती, तो उसे मारता-पीटता था। थाना अध्यक्ष बोलीं-मामले की जांच की जा रही महिला थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि मामले में आरोपी मां को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है अब गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी को भी आज गिरफ्तार कर लिया है पुलिस लगातार गिरफ्तारी के लिए अन्य आरोपी के विरुद्ध छापामारी कर रही है
Source link
'मां ने 12 वर्षीय बेटी को 2 लाख में बेचा':किशनगंज में युवक बच्ची को फुसलाकर ले गया,5 महीने तक बंधक बनाकर रेप; आरोपी अरेस्ट
