![]()
समस्तीपुर में रोड एक्सिडेंट में घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दोस्त की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान बाजोपुर वार्ड संख्या-3 निवासी हरिलाल पासवान के पुत्र रोशन कुमार(30) के रूप में हुई है। वह राजमिस्त्री का काम करता था। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर के पास की है। मृतक के पिता ने सदर अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। शव लेकर गांव पहुंचे लोगों ने जेल चौक के पास आगजनी कर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप पर सड़क जाम खत्म हुआ। ‘बेटा अस्पताल में दर्द से कराह रहा था’ पिता हरिलाल ने बताया कि बेटा राजमिस्त्री का काम करता था। गुरुवार शाम वह काम निपटाने के बाद अपने सहयोगी के साथ वापस लौट रहा था। इसी दौरान एक फॉर्च्यूनर गाड़ी ने दोनों को टक्कर मार दी। हमलोगों को हादसे की लेट से जानकारी मिली जिसके बाद अस्पताल पहुंचा। बेटा दर्द से कराह रहा था, उसका ठीक से इलाज नहीं किया गया। जिसके चलते उसकी जान चली गई। लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर और कर्मी पर कार्रवाई होनी चाहिए। घर में मचा कोहराम रोशन कुमार चार बच्चों के पिता थे। उनके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायल युवक की पहचान गंगापुर वार्ड संख्या-2 निवासी शिवनाथ राय के 32 वर्षीय पुत्र विकेश कुमार के रूप में हुई है। उनका इलाज चल रहा है।
Source link
समस्तीपुर में फॉर्च्यूनर ने बाइक में मारी टक्कर:राजमिस्त्री की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; पिता ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप, रोड जाम
