Headlines

गयाजी में कुएं से अज्ञात महिला का शव बरामद:लाल साड़ी-गुलाबी चप्पल पहन रखी थी, चोट के निशान से हत्या की आशंका




गयाजी में एक अज्ञात महिला की लाश मिली है। शव कुएं में पड़ा था। महिला पतली-दुबली कद-काठी की थी। उसने लाल रंग की साड़ी और गुलाबी रंग की चप्पल पहन रखी थी। पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों और अन्य जिलों से भी गुमशुदगी की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शव पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। महिला के सिर पर गहरी चोट है, एक आंख पर भी गंभीर चोट के निशान हैं। इसके अलावा, हाथ पर किसी धारदार हथियार से कटने जैसा निशान भी पाया गया है। इन चोटों के कारण हत्या की आशंका है। घटना इमामगंज थाना क्षेत्र के बढ़ीखाड़ मुसंताड़ की है। किसी ने महिला की पहचान नहीं की इमामगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) धीरज कुमार के नेतृत्व में इमामगंज, कोठी और मैगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमॉर्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर जमा हो गए, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार इमामगंज डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि लगभग 35 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को सुनसान इलाके के कुएं में फेंक दिया गया। डीएसपी ने आशंका जताई कि यह घटना रात के समय हुई होगी। हालांकि, हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही हो पाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *