![]()
भोजपुर में मंगलवार को छत से गिरकर शख्स की मौत हो गई। इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में ले जाया गया था, पर जान नहीं बची। मृतक सहार थाना क्षेत्र के वरुणा गांव निवासी बच्चा सिंह (50) है। कई साल से जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सिअरुआ गांव में बहन के ससुराल में रह रहे थे। बच्चा सिंह की मौत के बाद उनके परिजन ने सदर अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा किया। जिसके बाद सदर अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने परिजनों को समझा-बूझाकर मामले को शांत कराया गया। इधर, मृतक के भांजे विक्की सिंह ने बताया कि रविवार को बारिश हुई थी। उसी रात अंधेरा होने के कारण मामा बच्चा सिंह का पैर स्लिप कर गया और वह छत से गिर पड़े। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र सिअरुआ गांव की है। कमर की हड्डी फ्रैक्चर हो गई थी छत से गिरने के कारण उनकी कमर की हड्डी फ्रैक्चर हो गई थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जगदीशपुर रेफरल अस्पताल से सोमवार को आरा सदर अस्पताल लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया था। लेकिन डॉक्टर ने पुर्जे पर लिखे इंजेक्शन अन्य मेडिसिन को स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से समय से नहीं देने के कारण मंगलवार देर शाम उनकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
Source link
भोजपुर में छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत:बारिश के बाद सीढ़ी से फिसला पैर, इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर परिजन ने किया हंगामा
