![]()
दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड के डरहार पंचायत स्थित डरहार गांव में हुए चर्चित डकैती कांड के विरोध में बुधवार को मिथिला स्टूडेंट यूनियन (एमएसयू) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बहादुरपुर थाना का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी, मामले के त्वरित उद्भेदन और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग को लेकर थाना प्रभारी को मांग पत्र सौंपा। थाना परिसर के समक्ष आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि दिन-दहाड़े हुई इस गंभीर डकैती की घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे क्षेत्र के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। सभा को संबोधित करते हुए एमएसयू के स्थानीय नेता क्रांतिकारी ने कहा कि डरहार डकैती कांड केवल एक परिवार पर हमला नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता, एमएसयू के पदाधिकारी तथा पंचायत के गणमान्य लोग मौजूद थे।
जानिए क्या है पूरा मामला… दरअसल, 9 जुलाई की देर शाम बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव स्थित होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. पवन मिश्रा के घर पांच हथियारबंद बदमाशों ने भीषण डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। बताया गया कि बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे। उस समय घर में चिकित्सक की छोटी पुत्रवधू करिश्मा देवी (22) और उनकी डेढ़ वर्ष की बच्ची मौजूद थीं। बदमाशों ने करिश्मा देवी के साथ मारपीट की, उनके बाल काट दिए, हाथ-पैर बांध दिए और उनकी पीठ में इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया। करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और 35 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।
Source link
डकैती के विरोध में बहादुरपुर थाना का घेराव:दरभंगा में अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग तेज, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
