Headlines

ठनका गिरने से महिला समेत 2 की मौत:समस्तीपुर में एक बच्चा झुलसा, खेलते समय हुआ हादसा




समस्तीपुर में बुधवार को दो अलग-अलग स्थान पर ठनका की चपेट में आने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक बच्चा झुलस गया है। घटना सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र के लगमा और रायपुर बुजुर्ग गांव की है। लगमा गांव के वार्ड संख्या-13 में दो किशोर गांव के चौर में खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों के पहुंचने तक अकलू राय के 14 साल के बेटे रंजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि त्रिवेणी राय का 16 साल का बेटा सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज जारी है। दूसरी घटना रायपुर बुजुर्ग पंचायत के वार्ड संख्या-09 स्थित महिषी टारा गांव में हुई, जहां वज्रपात की चपेट में आने से विपत सहनी की 40 साल की पत्नी कारी देवी की मौत हो गई। खबर अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *