![]()
विश्व धरोहर प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर परिसर में मंगलवार दोपहर सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट हुई है। मामले ने तब तूल पकड़ा जब मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। एक पक्ष का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात गार्ड संजय कुमार ने प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में देख टोक दिया था, जिससे नाराज होकर युवक ने अपने साथियों को बुलाकर गार्ड की पिटाई कर दी। आक्रोशित होकर लोगों ने की गार्ड की पिटाई वहीं, घटना का दूसरा पहलू भी है। खंडहर घूमने आए प्रेमी युगल का आरोप है कि उनके साथ स्वयं गार्ड ने ही अश्लील हरकत की थी। जैसा कि वायरल वीडियो में युवक कह रहा है। इसके विरोध में युवक ने शोर मचाया, जिसके बाद लोगों ने आक्रोशित होकर गार्ड की पिटाई कर दी। युवती लोक-लाज के डर से इस मामले में सामने आने से बच रही है। अधिकारियों ने साधी चुप्पी, जांच शुरू हैरानी की बात यह है कि मारपीट की इस घटना की सूचना गार्ड ने अपने वरीय अधिकारियों को नहीं दी। मामला तब प्रकाश में आया जब वीडियो वायरल हुआ। खंडहर के सहायक संरक्षण पदाधिकारी विक्रम झा ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। अगर गार्ड की गतिविधियां गलत पाई गईं, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल पुलिस को इस मामले में कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपने स्तर से मामले की सत्यता की जांच कर रही है।
Source link
नालंदा खंडहर के परिसर में मारपीट का वीडियो वायरल:अश्लील हरकत रोकने पर गार्ड की पिटाई; प्रेमी का आरोप- युवती के साथ किया गलत काम
