![]()
मधुबनी में सड़क किनारे लगे किलोमीटर बोर्ड को उखाड़ने से रोकने पर देवर ने अपनी भाभी की कुदाल से हमला कर हत्या कर दी। घटना सकरी थाना क्षेत्र के मोईन टोला बलाठ गांव की है। पुलिस के अनुसार, गांव निवासी तिरवली पासवान सड़क पर लगे किलोमीटर बोर्ड को उखाड़ रहा था। उसकी भाभी ने इसका विरोध किया और उसे ऐसा करने से मना किया। इस बात से नाराज होकर तिरवली पासवान ने कुदाल से महिला पर हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी तिरवली पासवान मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सकरी थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया है। दिल्ली में मजदूरी करता पति मृतका के बड़े बेटे ने बताया कि उसकी मां ने केवल बोर्ड उखाड़ने से मना किया था, जिसके बाद चाचा ने कुदाल से हमला कर दिया। मृतका के तीन बच्चे हैं। उनके पति दिल्ली में मजदूरी करते हैं और घटना की सूचना मिलने के बाद गांव के लिए रवाना हो गए हैं। थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link
किलोमीटर बोर्ड उखाड़ने से रोकने पर भाभी की हत्या:मधुबनी में देवर ने कुदाल से किया हमला, आरोपी फरार
