Headlines

सीतामढ़ी में नाबालिग की संदिग्ध मौत:शव गायब, बॉयफ्रेंड से मिलने के बाद परिजनों ने फटकारा था, मां गिरफ्तार, पिता की तलाश में जुटी पुलिस




सीतामढ़ी जिले के पुनौरा थाना क्षेत्र के तलखापुर वार्ड संख्या-33 में एक नाबालिग किशोरी की कथित आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद से किशोरी का शव लापता है, जिससे मामले की गुत्थी उलझ गई है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसकी मां को गिरफ्तार किया है, जबकि पिता की तलाश जारी है। मृतका की पहचान ओमप्रकाश सिंह की पुत्री रानी कुमारी के रूप में हुई है। सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि रानी कुमारी करीब पांच दिन पहले अपनी बहन सोनाली कुमारी के साथ घर से चली गई थी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि वह अपने प्रेमी से मिलने गई थी। आनन-फानन में शव को जला दिया
पांच दिन बाद जब वह घर लौटी, तो परिजनों ने उसे कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद रानी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने कथित तौर पर आनन-फानन में शव को जला दिया और इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से आत्महत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद की है। परिजनों का कहना है कि शव का दाह संस्कार कर दिया गया है, लेकिन पुलिस को अब तक न तो शव मिला है और न ही दाह संस्कार से संबंधित कोई ठोस साक्ष्य हाथ लगा है। माता-पिता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई
पुलिस पूरे घटनाक्रम की हर पहलू से जांच कर रही है। स्थानीय चौकीदार के बयान पर रानी कुमारी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसके माता-पिता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में पुलिस ने उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पिता की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *