![]()
महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को गैर-मराठी भाषी ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों को बेसिक मराठी सीखने के लिए एक साल का समय दिया। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि इस अवधि में ड्राइवरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। यह फैसला मराठी भाषा की शर्त पर एक साल के लिए रोक जैसा है। ऑटो-रिक्शा और टैक्सी ड्राइवर संगठनों के प्रतिनिधियों ने फडणवीस से मुलाकात कर नियम का पालन करने के लिए और समय मांगा था। फडणवीस ने कहा कि मुंबई में काम करने वाले ड्राइवरों के लिए मराठी की कामचलाऊ जानकारी जरूरी होने की शर्त का संगठनों ने समर्थन किया है। हालांकि, उन्होंने बताया कि ड्राइवर अलग-अलग उम्र के हैं और कई लोग लंबे समय से औपचारिक पढ़ाई से दूर हैं। खबर अपडेट हो रही है…
Source link
प्रवासी ड्राइवरों पर मराठी को लेकर कार्रवाई एक साल टली:फडणवीस बोले- इस दौरान क्लास और पढ़ाई की सामग्री से बेसिक भाषा सिखाएंगे
