![]()
शेयर बाजार में आज यानी 27 अगस्त को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 100 अंक की बढ़त के साथ 77,600 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 24,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है। एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार रहा 25 अगस्त को अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी घरेलू निवेशकों ने 7 दिन में 8,386 करोड़ के शेयर खरीदे कल से ओपन होगा ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन का IPO ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन लिमिटेड का IPO कल यानी 28 अगस्त को ओपन होगा। कंपनी इसके जरिए 720 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी ने IPO के लिए शेयर का प्राइस बैंड 408 रुपए से 429 रुपए तय किया है। निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 34 शेयर्स के लिए 14,586 रुपए से बोली लगा सकेंगे। ये IPO 1 सितंबर को बंद होगा। कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 26 अगस्त को बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 183 अंक गिरकर 77,473 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 127 अंक की गिरावट रही, ये 24,208 पर बंद हुआ था।
Source link
सेंसेक्स में 100 अंक की बढ़त:77,600 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा खरीदारी
