![]()
मोहाली की एक निजी यूनिवर्सिटी की महिला असिस्टेंट प्रोफेसर को एक स्टूडेंट ने इतना प्रताड़ित किया कि स्टूडेंट को यूनिवर्सिटी से सस्पेंड करना पड़ा। इसके बाद स्टूडेंट अपनी मां के साथ आकर प्रोफेसर से मांफी मांगता रहा, फिर भी उसे माफी नहीं मिली। आरोप है कि स्टूडेंट ने पहले असिस्टेंट प्रोफेसर का पीछा कर उसे लव लेटर दिया। बाद में न मानने पर तेजाब डालकर चेहरा जला देने की धमकी दी। मामला यहीं नहीं रुका, आरोपी ने कथित तौर पर फर्जी ईमेल भेजे और प्रोफेसर की अश्लील तस्वीरें व वीडियो वायरल कर दिए। पुलिस ने आरोपी छात्र रजित के खिलाफ बुधवार को IT एक्ट की धारा 67A व 66E और धारा 78(1), 75, 351(2) व 304 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है इस मामले में जांच की जा रही है। लेडी प्रोफेसर ने पुलिस को ये जानकारी दी ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाब- सरकारी स्कूल में लेडी टीचर पर तेजाब फेंका, पूरा चेहरा झुलसा; आरोपी एड्सग्रस्त निकला गुरदासपुर के सरकारी प्राइमरी स्कूल में लेडी टीचर पर उसके ही भांजे ने तेजाब फेंक दिया। जिस वक्त उसने तेजाब फेंका, वह क्लासरूम में पढ़ा रही थी। तेजाब फेंकने से 4 और 6 साल के 2 बच्चे भी झुलस गए। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
मोहाली की यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने लेडी प्रोफेसर को धमकाया:अश्लील फोटो-VIDEO वायरल किए, लव लेटर भेजा; बोला-चेहरे पर तेजाब फेंक दूंगा
