Headlines

बांका में कतरिया वियर स्कीम मार्च 2027 तक पूरी होगी:डीएम ने सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश




बांका जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सिंचाई विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। यह बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई, जिसमें जिले में चल रही विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया गया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के दूरदराज के क्षेत्रों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए एक उचित कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने आवश्यक अनुमोदन प्राप्त कर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। स्कीम का 81% निर्माण कार्य पूरा समीक्षा के दौरान, जिला पदाधिकारी ने बड़ी और महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा मिलेगी और कृषि कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। अधिकारियों को निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी न करने की सख्त हिदायत दी गई। बैठक में कतरिया वियर सिंचाई योजना की प्रगति पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि इस योजना का 81 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। डेड लाइन के अंदर स्कीम को पूरा करने का निर्देश डीएम ने शेष कार्य को मार्च 2027 तक गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यदायी एजेंसी को पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराकर निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। इसके अतिरिक्त, बदुआ जलाशय में गंगा नदी का अधिशेष पानी लाने के लिए चल रहे निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर योजना को पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता की अनुपस्थिति पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित कार्यपालक अभियंता से स्पष्टीकरण मांगने और उनका वेतन स्थगित करने की कार्रवाई का निर्देश दिया। डीएम ने स्पष्ट किया कि सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *