Headlines

बुजुर्ग को सांप ने डसा, इलाज के समय मौत:शिवहर में ग्रामीण ने सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल लाया




शिवहर के अशोगी छपरा में सांप के डसने से 70-72 वर्षीय देवनारायण मिश्र की मौत हो गई। यह घटना बुधवार सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच पुरनहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोगी छपरा वार्ड नंबर-5 में हुई। मृतक की पहचान स्वर्गीय नेवालाल मिश्र के पुत्र देवनारायण मिश्र के रूप में हुई है। सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल लाया परिजनों के अनुसार, देवनारायण मिश्र सुबह फूल तोड़ने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान सीढ़ी के नीचे छिपे सांप ने उन्हें डस लिया। अधिक उम्र के कारण उन्हें तत्काल इसका अहसास नहीं हो पाया। करीब एक-दो घंटे बाद जब शरीर में जहर का असर दिखने लगा, तो परिजन उन्हें आनन-फानन में शिवहर सदर अस्पताल ले गए। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने उस सांप को पकड़ लिया, जिसके बारे में बताया जा रहा है कि उसी ने देवनारायण मिश्र को डसा था। ग्रामीणों ने सांप को मारकर एक डिब्बे में बंद कर शिवहर सदर अस्पताल पहुंचाया। 5 बच्चों का पिता था मृतक अस्पताल में सांप को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी रही। मृतक देवनारायण मिश्र अपने पीछे दो बेटों और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं। परिजनों ने बताया कि उनके दोनों बेटे बाहर रहकर मजदूरी का काम करते हैं। घटना की जानकारी मृतक के भतीजे आदित्य कुमार मिश्रा ने दी। वहीं उनके चचेरे भाई ओमप्रकाश मिश्रा और अरविंद कुमार मिश्रा ने भी घटना से जुड़ी जानकारी साझा की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *