Headlines

Madhubani Police Action | 41 Arrested, 3000 Liters Liquor Seized



मधुबनी पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। पिछले 24 घंटे के दौरान की गई इस कार्रवाई में कुल 41 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

.

रविवार शाम 4 बजे मधुबनी के एसएसपी योगेंद्र कुमार ने इस अभियान की जानकारी दी। एसएसपी योगेंद्र कुमार के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपितों में शराब से संबंधित मामलों में छह, हत्या के प्रयास के मामलों में छह, महिला उत्पीड़न के मामलों में दो, एनडीपीएस अधिनियम के एक मामले में एक, अपहरण के मामले में एक, वारंट के मामलों में 20 और अन्य कांडों में चार आरोपित शामिल हैं।

पुलिस कार्रवाई के दौरान लगभग 3000 लीटर देशी और विदेशी शराब बरामद की गई। इसके अतिरिक्त, एक मोटरसाइकिल, एक चारपहिया वाहन, सात मोबाइल फोन, एक लाइटर, एक प्लायर, एक वायर कटर और एक गोदरेज भी जब्त किया गया है। बरामद सामानों के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी ने बताया कि जिले में वारंटियों की गिरफ्तारी और लंबित वारंटों के निष्पादन के लिए भी एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 19 वारंटों का निष्पादन किया गया, जिससे विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई तेज हुई है।

इसके साथ ही, यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध भी वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस जांच के दौरान 47 वाहनों से कुल 57,500 रुपये का राजस्व वसूला गया। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी।

एसएसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि जिले में शराब तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी, लंबित वारंटों और अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *