Headlines

किशनगंज में 10 साल के बच्चे का मिला शव:हत्या कर नहर में बॉडी फेंकने की आशंका, घटनास्थल से आइसक्रीम गाड़ी-बैटरी बरामद




किशनगंज में बुधवार को सड़क किनारे 10 साल के बच्चे का शव मिला है। घटना कोचाधामन थाना क्षेत्र के सुंदरबाड़ी और दांती के बीच की है। मृतक की पहचान साढ़ेगोड़ा गांव निवासी नदीम आलम के बेटे उमर फारूक के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चे के शव के पास एक आइसक्रीम की गाड़ी, एक बैटरी और एक बड़े व्यक्ति की चप्पल मिली है। इन वस्तुओं की बरामदगी से घटना की परिस्थितियों को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हत्या कर नहर में शव फेंकने का आरोप परिजनों और स्थानीय लोगों ने बच्चे की हत्या कर शव को सड़क से लगभग पांच मीटर दूर पानी की नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह, इसमें इस्तेमाल हथियार और अन्य तथ्यों की पुष्टि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी। घटना की सूचना मिलते ही कोचाधामन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पानी की नहर से बच्चे के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर सुंदरबाड़ी पंचायत के चेयरमैन सकेबालम सहित अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी मौजूद थे। जनप्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन से इस मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की है। घटनास्थ से बरामद सामान की तस्वीरें.. 24 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि सुंदरबाड़ी और दांती के बीच इस इलाके में पहले भी कई आपराधिक घटनाएं सामने आती रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। बच्चे की मौत के सही कारण और घटना की पूरी सच्चाई पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *