![]()
किशनगंज जिले के पोठिया थाना क्षेत्र में रविवार को अलुवाबाड़ी रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर दूर मौलाना पारा के पास रेलवे ट्रैक के निकट एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। ग्रामीणों ने शव को देखा, जिसका सिर धड़ से अलग था। उन्होंने तत्काल पोठिया थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस सूचना मिलने पर पोठिया थाना के थाना अध्यक्ष कैप्टन संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सिर बुरी तरह कुचले होने के कारण पहचान नहीं हो सकी। मृतक का एक हाथ और पांव भी कटे हुए थे। थानाध्यक्ष कैप्टन संजय कुमार के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह रेल दुर्घटना में मौत का मामला प्रतीत होता है। नहीं हुई बॉडी की पहचान शव को पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, और पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। कैप्टन संजय कुमार ने बताया कि रविवार देर शाम तक भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। मृतक का शव बुरी तरह से कुचला हुआ था। शिनाख्त के लिए आसपास के सभी थानों में सूचना भेज दी गई है, और मामले की गहन जांच जारी है।
Source link
किशनगंज में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव:सिर धड़ से अलग था, नहीं हुई बॉडी की पहचान
