Headlines

सीतामढ़ी पहुंचे चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार:पत्नी संग मां जानकी का किया दर्शन, बोले-'मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद परिवार के साथ आऊंगा'




सीतामढ़ी में रविवार को भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पत्नी अनुराधा कुमारी के साथ प्रसिद्ध जानकी मंदिर में मां जानकी के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी ऋचा पांडे, पुलिस अधीक्षक अमित रंजन समेत जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। देखें, मौके से आई तस्वीरें… मां जानकी का दर्शन सौभाग्य की बात पूजा-अर्चना के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि मां जानकी की जन्मभूमि पर आकर दर्शन करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी पहुंचकर मां जानकी के दर्शन और पूजा-अर्चना करने से उन्हें विशेष अनुभूति हुई है। भव्य मंदिर निर्माण का कार्य जल्द पूरा हो ज्ञानेश कुमार ने कामना की कि माता सीता की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का कार्य जल्द पूरा हो और क्षेत्र में विकास की गतिविधियों को गति मिले। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद वह अपने पूरे परिवार के साथ दोबारा सीतामढ़ी आएंगे और मां जानकी का दर्शन करेंगे। मंदिर परिसर में पुलिस बल की तैनाती मुख्य चुनाव आयुक्त के दौरे को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की। पूजा-अर्चना के बाद ज्ञानेश कुमार पत्नी के साथ मंदिर परिसर से रवाना हो गए। उनके दौरे को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *