Headlines

तेलंगाना CM बोले-BRS ने सरकार गिराने के लिए तंत्र-मंत्र कराया:नेता कर्नाटक-तमिलनाडु के मंदिरों में जाकर पूजा कर रहे; कांग्रेस ने पहले भी आरोप लगाया




तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने शनिवार को भारतीय राष्ट्र समिति (BRS) नेताओं पर कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिए तंत्र-मंत्र कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नेताओं ने राज्य में सूखा, किसानों की परेशानी और कांग्रेस सरकार के गिरने की प्रार्थना की। उन्होंने बिना नाम लिए BRS विधायक टी. हरीश राव पर कर्नाटक और तमिलनाडु के मंदिरों में जाकर तंत्र-मंत्र कराने का आरोप लगाया। सीएम ने यह बात संगारेड्डी में एक कार्यक्रम में कही। तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष बी महेश कुमार गौड़ ने भी 4 अगस्त को आरोप लगाया था कि हरीश राव ने राज्य में बारिश रोकने के लिए क्षुद्र पूजा (तंत्र-मंत्र) की थी। सीएम ने कहा- 70 लाख किसानों के खातों में 36 हजार करोड़ ट्रांसफर किए , 3 मुख्य बातें… हरीश राव बोले- युवाओं और छात्रों की आवाज उठाते रहेंगे हरीश राव ने सीएम के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन पर स्वतंत्रता दिवस के दिन झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, अधूरी किसान कर्जमाफी और खाद की कमी जैसे मुद्दे लगातार उठाते रहे हैं, इसलिए सीएम उनके खिलाफ ऐसे बयान दे रहे हैं। वह किसानों, बेरोजगार युवाओं और छात्रों की आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने सीएम के आरोपों को लेकर मानहानि का मुकदमा दायर करने की बात भी कही।इससे पहले 13 अगस्त को भी सीएम रेड्डी ने आरोप लगाया था कि BRS नेताओं ने कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिए तंत्र-मंत्र और काला जादू कराया। ————- ये खबर भी पढ़ें तेलंगाना- चुनाव लड़ने की उम्र 21 साल करने का प्रस्ताव:बिल पास कराने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र; केंद्र की मंजूरी जरूरी तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र 25 साल से घटाकर 21 साल करने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इसके बाद, इसे केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *