Headlines

'अंजान संग पति ने पूरी रात कमरे में अकेला छोड़ा':पहली बार देह व्यापार के काम में 8 हजार वसूले; किशनगंज की महिला ने बताई आपबीती




31 दिसंबर 2022 की शाम मोहल्ले में पार्टी जैसा माहौल था। साढ़े 8 बजे पति एक युवक को अपने साथ लेकर आया और बोला- “इरफान आज रात यहीं रहेगा।” मैंने सोचा कि सिंगल रूम में अनजान व्यक्ति को कैसे रखने की बात कर रहा है। इसके बाद मेरा पति घर से सामान लाने के बहाने बाहर गया, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटा। उस व्यक्ति ने मेरे साथ जबरन संबंध बनाए। रोकने पर उसने कहा कि इसके लिए 8 हजार रुपए दिए हैं। यह पहली बार था, जब मुझे देह व्यापार के धंधे में धकेला था। किशनगंज की एक महिला ने अपने पति पर जबरन देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने कहा कि पीड़िता के आरोप पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। महिला कौन है, कब शादी हुई? आखिर पति ने महिला से देह व्यापार क्यों कराया? दिल्ली-मुंबई और हैदराबाद में महिला के साथ क्या क्या हुआ? आखिर में घर कैसे लौटी? पढ़िए पूरी रिपोर्ट… 15 साल की उम्र में कर दी गई शादी साल 2016 में कोचाधामन थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 साल की नाबालिग लड़की की शादी हल्दीखोड़ा के रहने वाले 35 साल के हसनैन से कराई गई। नाबालिग उस समय मैट्रिक की परीक्षा सेकेंड डिविजन से पास की थी। पीड़िता ने मां-पिता से आगे की पढ़ाई करने और फिलहाल शादी नहीं करने की बात कही। इस पर परिवार वालों ने कहा कि लड़के वालों ने भरोसा दिया है, वह तुम्हें आगे भी पढ़ाएंगे। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद मैं इंटरमीडिएट में नामांकन लेने गई, तब मेरे पति ने मेरा आवेदन पत्र फाड़ दिया और मेरे साथ मारपीट की, कहा- पढ़ लिखकर घर को खराब करोगी और कुछ नहीं। मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था शादी से पहले लड़के के परिवार वालों ने बताया था कि लड़का कपड़े की दुकान चलाता है, लेकिन शादी के बाद ससुराल पहुंचे तो पता चला कि वो कुछ नहीं करता है। वह दिनभर गायब रहता था और रात को नशे में लौटता था। मेरे पिता ने जो पैसे दहेज में दिए थे, उसी से घर चलता था। करीब 6 महीने बाद पैसे खत्म हुए तो उन्होंने मेरे साथ मारपीट की और दहेज की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। बेटी होने पर और खराब व्यवहार करने लगा पीड़ित महिला ने बताया कि 2018 में मैंने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद परिवार वाले मुझपर और गुस्सा करने लगे। वे लोग हमेशा मुझपर झिड़ककर बातें करते और मारपीट करते थे। करीब चार सालों तक ऐसा ही चलता रहा। समय बीतने के साथ उसके व्यवहार और खराब होते गए। मार्च 2022 में पति मुझे काम दिलाने की बात कहकर दिल्ली ले गए। वहां उन्होंने मुझे एक किराए के मकान में रखा। करीब 6-7 महीने तक उन्होंने एक फैक्ट्री में काम किया और शाम को नशे में घर लौटने लगा। वहां भी मारपीट करता था। पति ने पहली बार 8 हजार लेकर कमरे में भेजा 31 दिसंबर 2022 की शाम की बात है, मोहल्ले में चहल-पहल थी, सब लोग खरीदारी कर रहे थे, हमारे पड़ोस के कुछ लोग नैनीताल घूमने जा रहे थे। इसी दौरान मेरा पति एक व्यक्ति को घर लेकर आया और कहा- आज रात इरफान यहीं रहेगा। मैं उसे नहीं जानती थी। मैं पति से डरती थी, इसलिए कोई सवाल नहीं कर सकी। इसके बाद पति सामान लाने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन रात भर नहीं लौटा। मैंने खाना बनाए और उस व्यक्ति को खाना दिया, इसके बाद वह मेरे कमरे में ही सोया। रात करीब 10 बजे के बाद वह मेरे साथ जबरदस्ती करने लगा। मैंने पूछा आप ऐसे क्यों कर रहे हैं। इस पर उसने जवाब दिया, तुम्हारे पति को 8 हजार रुपए दिए हैं। एक दिन में 50 हजार से ज्यादा वसूलता था पीड़ित महिला ने बताया कि पहली घटना के बाद मेरे पति का मन बढ़ता चला गया। वह मुझे समय-समय पर दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों में ले जाता था। 15 दिनों में वे मेरा ठिकाना बदल देता था। मुझे अक्सर एक कमरे में बंद रखा जाता था और बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाती थी। मेरा मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया था, ताकि मैं किसी से संपर्क न कर सकूं। मेरे पास हर दिन 10 से 15 लोग लाए जाते थे। जिससे 4 हजार से 7 हजार रुपए तक लेता था। मेरा अनुमान है कि एक दिन में 50 हजार रुपए से अधिक पैसे वसूलता था। 4 साल बाद गांव लौटी, फिर परिवार को बताई कहानी साल 2026 जून महीने की बात है। मेरी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद मेरे पति मुझे अस्पताल लेकर गए। इलाज के बाद मैं वापस घर आई, उस दिन भी मेरे पास एक व्यक्ति भेजा गया और मेरे पति ने जबरन उसके साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। इसके बाद मेरी तबीयत कुछ ज्यादा ही बिगड़ गई। मरने जैसी स्थिति बन गई थी। तब पति ने मुझे गांव लेकर आया और एक कमरे में छोड़कर फिर से बाहर चला गया। पति के बाहर जाते ही मैं किसी तरह भागकर अपने मायके पहुंची और मां-भाई को पूरी कहानी बताई। मेरी खराब तबीयत के कारण परिवार वालों ने पहले मेरा इलाज कराया। इसके बाद मैं परिजनों के साथ महिला थाना पहुंची और लिखित शिकायत दी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *