Headlines

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मधुबनी में निकला कैंडल मार्च:लोगों ने बंटवारे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजली दीं




मधुबनी जिला प्रशासन ने शुक्रवार देर शाम ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर एक कैंडल मार्च निकाला। जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा के नेतृत्व में यह मार्च 1947 के भारत विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले और विस्थापन की पीड़ा झेलने वाले लाखों लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया गया था। कैंडल मार्च मधुबनी समाहरणालय परिसर से शुरू होकर जिला पदाधिकारी आवास तक पहुंचा। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा। मार्च में जिला प्रशासन और मधुबनी नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस मार्च का उद्देश्य नई पीढ़ी को विभाजन के दौरान हुई त्रासदी, पीड़ा और संघर्ष से अवगत कराना था। यह दिवस ऐतिहासिक त्रासदी में जान गंवाने वाले और विस्थापन का दंश झेलने वाले लोगों के प्रति सम्मान एवं श्रद्धांजलि का अवसर है। कैंडल मार्च के समापन के बाद, जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने जिला पदाधिकारी आवास के सामने मधुबनी नगर निगम द्वारा निर्मित एक पार्क का विधिवत उद्घाटन किया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने इस पहल को शहर के लिए उपयोगी बताया। महापौर अरुण राय ने पार्क के निर्माण और उद्घाटन को शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि नगर निगम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इस पार्क से आसपास के क्षेत्र के लोगों को बेहतर हरित एवं मनोरंजक स्थल मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, सदर अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार झा, मधुबनी नगर निगम के नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती, महापौर सह भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य अरुण राय, उपमहापौर अमानुल्लाह खान, वार्ड पार्षद मनीष सिंह सहित कई अन्य अधिकारी, कर्मचारी और पार्षद उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *