Headlines

पंजाब ले जाकर पति ने दोस्तों से करवाया रेप:विरोध की तो यूपी स्टेशन पर छोड़कर हुआ फरार, दहेज में मांग रहा था 2 लाख रुपए




किशनगंज में दहेज प्रताड़ना और महिला उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। बहादुरगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर 2 लाख रुपए दहेज मांगने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति उसे पंजाब ले गया, जहां उसके दोस्तों ने उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर पति उसे उत्तर प्रदेश के एक रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 17 मई 2021 को बहादुरगंज निवासी असगर नामक युवक से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष के लोग उससे दो लाख रुपए दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। उत्तर प्रदेश के रेलवे स्टेशन पर छोड़कर पति फरार महिला के अनुसार, उसका पति उसे अपने साथ पंजाब के जालंधर ले गया। वहां भी प्रताड़ना जारी रही। जीवनयापन के लिए उसने एक बैटरी फैक्ट्री में काम करना शुरू किया, लेकिन पति उसकी कमाई के रुपए छीन लेता था और दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करता था। पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान पति के दोस्तों ने उसके साथ रेप किया। जब महिला ने इस घटना का विरोध किया, तो पति उसे वापस किशनगंज लाने के बहाने निकला। हालांकि, वह उसे उत्तर प्रदेश के एक रेलवे स्टेशन पर अकेला छोड़कर फरार हो गया। किसी तरह किशनगंज लौटने के बाद महिला ने बहादुरगंज थाना में शिकायत की। उस समय पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। समझौते के बाद पति उसे फिर जालंधर ले गया। पति ने मारपीट कर घर से निकाला पीड़िता के अनुसार, लगभग 15 दिन पहले वह अपने मायके लौटी थी। इसके बाद पति उसे घूमने के बहाने बहादुरगंज के झांसी रानी चौक ले गया और वहां छोड़कर फरार हो गया। महिला किसी तरह ससुराल पहुंची, लेकिन वहां भी दहेज की मांग पूरी न करने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद वह न्याय की मांग लेकर महिला थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *