Headlines

दरभंगा में तीन पुलिस अधिकारियों का तबादला:राहुल कुमार को बड़गांव, बलवंत को हायाघाट की जिम्मेदारी, सदर थाना के एसआई बने थानाध्यक्ष




दरभंगा में वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने पुलिस पदाधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना का आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार तीन पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आदेश के तहत सिमरी थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार को बड़गांव थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, हायाघाट थाना के थानाध्यक्ष रविन्द्र भारती को पुलिस केंद्र, दरभंगा में पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा सदर थाना में कार्यरत एसआई बलवंत कुमार को हायाघाट थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस कार्यों में तेजी लाने के लिए बदलाव वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने नए पदस्थापन स्थल पर जल्द योगदान देने का निर्देश दिया है। पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे संबंधित थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के साथ पुलिस कार्यों में तेजी लाने में मदद मिलेगी। एसएसपी के इस आदेश के बाद संबंधित थाना क्षेत्रों में नए अधिकारियों के कार्यभार संभालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *