Headlines

अरवल अस्पताल से मोटरसाइकिल चोरी, CCTV वीडियो वायरल:पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की पहचान में जुटी




अरवल सदर अस्पताल परिसर से दो दिन पहले एक डाटा एंट्री ऑपरेटर की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। चोरी की यह पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित की पहचान औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र स्थित जमुआमा गांव निवासी अंकित कुमार के रूप में हुई है। अंकित अरवल में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल रोज की तरह सदर अस्पताल परिसर में खड़ी की थी, जिसके बाद चोर ने मौका पाकर उसे चुरा लिया। घटना की सूचना मिलने पर पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) कुमार संजय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर की पहचान कर ली गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि चोर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अरवल पुलिस ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रियता से काम कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *