Headlines

कोढ़ा डिग्री कॉलेज में 4 असिस्टेंट प्रोफेसर ने संभाला काम:पूर्णिया यूनिवर्सिटी के आदेश पर अपॉइंटमेंट, प्रिंसिपल ने दी शुभकामनाएं




कटिहार के राजकीय डिग्री महाविद्यालय, कोढ़ा में मंगलवार को चार नए संविदात्मक सहायक प्राध्यापकों ने कार्यभार ग्रहण किया। पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया के आदेश पर हुई इन नियुक्तियों का उद्देश्य महाविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सी. के. मिश्रा ने नवनियुक्त प्राध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर महाविद्यालय के अर्थपाल प्रो. (डॉ.) हरिओम प्रसाद और कार्यालय अधीक्षक शंभू कुमार यादव भी उपस्थित थे। सभी प्रोफेसर ने अपने विभागों में दिया योगदान इन प्राध्यापकों की नियुक्ति पूर्णिया विश्वविद्यालय के आदेश पर 11 अगस्त 2026 को हुई थी। कार्यभार संभालने वाले प्राध्यापकों में सत्यम संदीप को अंग्रेजी विभाग, प्रीतम कुमार सिंह को हिंदी विभाग, जबकि रश्मि झा और स्वाति सिंह को अर्थशास्त्र विभाग में नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पत्र मिलने के तुरंत बाद सभी प्राध्यापकों ने अपने-अपने विभागों में योगदान दिया। प्राचार्य प्रो. मिश्रा ने महाविद्यालय परिवार की ओर से सभी नए शिक्षकों का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। ”शिक्षकों की कमी से आ रही दिक्कतें अब कम होंगी” उन्होंने कहा कि इन प्राध्यापकों के योगदान से महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा और छात्र-छात्राओं को उच्च स्तरीय शिक्षा मिल सकेगी। उन्होंने नए शिक्षकों से छात्रों के भविष्य को बेहतर बनाने में पूरी निष्ठा और मेहनत से सहयोग करने की अपील की। अर्थपाल प्रो. हरिओम प्रसाद ने भी बताया कि शिक्षकों की कमी से आ रही दिक्कतें अब कम होंगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि महाविद्यालय प्रशासन नए शिक्षकों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद सभी नवनियुक्त प्राध्यापकों ने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और महाविद्यालय की गरिमा बढ़ाने के लिए पूरी लगन से काम करने का संकल्प व्यक्त किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *