![]()
लहेरियासराय थाना क्षेत्र के दुमदुमा मोहल्ला स्थित वार्ड नंबर-37 में सोमवार को एक अनियंत्रित 407 वाहन ने जमकर तांडव मचाया। तेज रफ्तार वाहन ने एक के बाद एक कई लोगों और वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों के पैर टूट गए, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें 407 वाहन की तेज रफ्तार और लगातार टक्कर मारते हुए आगे बढ़ने की तस्वीरें कैद हैं। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, तेज रफ्तार 407 ने सबसे पहले सड़क पर जा रहे एक साइकिल सवार को टक्कर मारी। इसके बाद वाहन ने एक टोटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टोटो पलट गया। इसके बावजूद चालक ने वाहन नहीं रोका। अनियंत्रित 407 आगे बढ़ते हुए नगर निगम के सफाईकर्मी के ठेले समेत कई बाइक और साइकिलों को टक्कर मारता रहा। लगातार टक्कर से इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वाहन को घेर लिया और चालक को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने चालक के नशे में होने का आरोप लगाया। आक्रोशित लोगों ने 407 में तोड़फोड़ भी की। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए पुलिस पिकअप के ड्राइवर को लेकर पहुंची डीएमसीएच घटना की सूचना मिलने पर लहेरियासराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक को स्थानीय लोगों के कब्जे से लेकर डीएमसीएच पहुंचाया, जहां उसकी मेडिकल जांच कराई गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे में घायल लोगों में तीन के पैर टूटने की जानकारी सामने आई है। छह अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। घायलों का इलाज डीएमसीएच सहित निजी क्लीनिकों में कराया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फुटेज में वाहन की रफ्तार और कई वाहनों को टक्कर मारने की घटना स्पष्ट दिखाई दे रही है। पुलिस चालक की मेडिकल जांच रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Source link
दरभंगा में तेज रफ्तार 407 ने कई गाड़ियों-बाइक को रौंदा:9 घायलों में 3 लोगों के पैर टूटे, लोगों को ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंपा
