Headlines

डीएम ने मेगा हेल्थ कैंप का किया उद्घाटन:550 मरीजों की मुफ्त जांच, दवाएं बंटी, गौशाला के जीर्णोद्धार के दिए निर्देश




शेखपुरा में रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल द्वारा गुरुवार को बरबीघा शहर स्थित कृष्ण सिंह गौशाला परिसर में एक मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी (डीएम) शेखर आनंद ने इसका विधिवत उद्घाटन किया। इस शिविर में 550 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। डीएम शेखर आनंद ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने रोटरी क्लब के इस प्रयास को सामाजिक सेवा और मानवता की बेहतरीन मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। 550 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया
शिविर में आम लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण की उत्तम व्यवस्था की गई थी। कुल 550 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें मुफ्त दवाएं प्रदान की गईं। स्वास्थ्य शिविर का जायजा लेने के बाद जिला पदाधिकारी ने कृष्ण सिंह गौशाला परिसर का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को परिसर के जीर्णोद्धार और आवश्यक मरम्मत के कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, जिला पदाधिकारी ने स्वयं अपने हाथों से गायों को गुड़ और चना खिलाकर गौ-सेवा की। उन्होंने इस माध्यम से जीव-दया का संदेश दिया। स्वास्थ्य कर्मी और रोटरी क्लब के सदस्यगण मौजूद थे
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, रोटरी क्लब शेखपुरा के अध्यक्ष रोहित प्रसाद सिंह, सचिव संजय कुमार, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. के पुरुषोत्तम, डॉ. रामाश्रय प्रसाद सिंह, प्रिंस पीजे, डॉ. केएमपी सिंह, संजीव कुमार, डॉ. मुनेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ. आनंद सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी और रोटरी क्लब के सदस्यगण मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *