Headlines

पिस्टल,जिंदा कारतूस और अमेरिकी चाकू के साथ युवक अरेस्ट:बेतिया में पुलिस के बिछाए जाल में फंसा, भागने का प्रयास; टीम ने धर दबोचा




पश्चिम चंपारण की लौरिया थाना पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक घटना को टालते हुए 1 युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनएच-727 पर चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान उसे अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और अमेरिकी चाकू के साथ पकड़ा। 2 मैगजीन और बाइक जब्त आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो मैगजीन और एक अमेरिकी चाकू बरामद किया गया है। इसके साथ ही उसकी बाइक भी जब्त कर ली गई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार के साथ बाइक पर सवार होकर क्षेत्र में घूम रहा है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना के आधार पर लौरिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। एनएच-727 पर घेराबंदी अभियान शुरू टीम ने एनएच-727 पर घेराबंदी कर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही युवक बाइक छोड़कर भागने लगा। हालांकि, पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध हथियार और अन्य सामग्री बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान मोतीपुर गांव निवासी पूर्णमासी साह के 30 वर्षीय पुत्र विकास साह के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच की जा रही थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रतीत होता है कि आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में था। वह क्षेत्र में किस उद्देश्य से आया था, किससे मिलने वाला था तथा उसके संपर्क किन-किन लोगों से हैं, इसकी गहन जांच की जा रही है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और संभावित नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है।दिनदहाड़े अवैध हथियार और धारदार हथियार के साथ युवक की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *