- Hindi News
- National
- Parliament FCRA Bill Controversy | Amit Shah Response & Opposition Protest
नई दिल्ली1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

संसद में आज विदेशी चंदे से जुड़े फॉरेन कॉन्ट्रिब्यूशन (रेगुलेशन) संशोधन बिल यानी FCRA पर चर्चा हो सकती है। FCRA संशोधन बिल को इसी साल बजट सत्र के दौरान पेश किया गया था। हालांकि तब चर्चा नहीं हो पाई थी।
FCRA कानून यह तय करता है कि भारत में कौन-से NGO, ट्रस्ट, धार्मिक या सामाजिक संगठन विदेश से पैसा (डोनेशन) ले सकते हैं और उसका इस्तेमाल कैसे करेंगे। इसका मकसद है कि विदेशी धन का उपयोग देश की सुरक्षा या सार्वजनिक हित के खिलाफ न हो।
सूत्रों का कहना है कि जब FCRA संशोधन बिल 2026 संसद में चर्चा के लिए आएगा। तब गृह मंत्री अमित शाह इस पर जवाब दे सकते हैं। विपक्ष लगातार अमित शाह की सदन में गैरमौजूदगी पर सवाल उठा रहा है।
20 जुलाई से शुरू हुए मानसून सत्र में अब तक लोकसभा का प्रश्नकाल ठीक से नहीं चल पाया है। हंगामे के बीच पांच विधेयक बिना चर्चा के पास हो चुके हैं। उधर विपक्ष नीट पेपर लीक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर लगातार हंगामा कर रहा है।

मानसून सत्र के पिछले 7 दिनों की कार्यवाही
4 अगस्तः संसद में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर हंगामा

संसद के मानसून सत्र के 12वें दिन राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। पूरी खबर पढ़ें…
3 अगस्तः राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में हंगामा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्षी सदस्यों के लगातार हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित कर गई है। पूरी खबर पढ़ें…
31 जुलाईः संसद में पप्पू यादव पुजारी बनकर पहुंचे,राहुल ने चंदा दिया

विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रदर्शन किया। सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें…
30 जुलाईः राज्यसभा में भी पास हुआ पेपर लीक संशोधन बिल

पेपर लीक से जुड़ा संशोधन बिल लोकसभा के बाद गुरुवार को राज्यसभा में भी पास हो गया। अब ये बिल राष्ट्रपति के पास जाएगा। उनकी सहमति मिलते ही यह कानून बन जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…
29 जुलाई: लोकसभा में पेपर लीक रोकने का सख्त कानून पास

लोकसभा में पेपर लीक से जुड़ा ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 बुधवार को ध्वनि मत से पास हो गया। पूरी खबर पढ़ें…
28 जुलाई: राहुल बोले-रेपिस्ट की पैरवी करने वाले को शिक्षा मंत्री बनाया

लोकसभा में प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर भी हंगामा हुआ। संसद के बाहर राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने रेपिस्ट की पैरवी करने वाले शख्स को शिक्षा मंत्री बनाया है। पूरी खबर पढ़ें…
27 जुलाई: विपक्ष पेपर लीक बिल पर चर्चा के लिए तैयार, वोटिंग होगी

‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026’ को लेकर संसद में हंगामा खत्म होने की उम्मीद है। स्पीकर ओम बिरला ने पार्टियों के नेताओं से बातचीत की। पूरी खबर पढ़ें…

