Headlines

नालंदा में नवविवाहिता की संदिग्ध हाालत में मौत:श्मशान से अधजले शव की राख जब्त, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप




नालंदा जिले के एकंगरसराय थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय नवविवाहिता काजल कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया है। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने श्मशान घाट से अधजले शव की राख जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दी है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। सूचना मिलते ही श्मशान घाट पहुंची पुलिस सहायक थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे सूचना मिली थी कि पार्थु गांव में एक नवविवाहिता की मौत के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक जांच के लिए भेजी गई राख पुलिस के पहुंचने तक शव काफी हद तक जल चुका था। इसके बाद पुलिस ने आग बुझाकर बची हुई राख को कब्जे में लिया। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। जब्त की गई राख को जांच के लिए क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला, राजगीर भेजा गया है। पांच माह पहले हुई थी शादी मृतका की पहचान पार्थु गांव निवासी नीतीश बिंद की 20 वर्षीय पत्नी काजल कुमारी के रूप में हुई है। काजल के पिता मनोज बिंद, जो हरनौत थाना क्षेत्र के नियामतपुर गांव के निवासी हैं, ने आरोप लगाया कि करीब पांच माह पहले उनकी बेटी की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसके साथ मारपीट की जाती थी। पिता ने लगाया हत्या का आरोप मनोज बिंद ने बताया कि बुधवार को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की हत्या कर शव जलाया जा रहा है। इसके बाद वे तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच पुलिस के अनुसार, घटना के समय घर में मृतका की सास और 10 वर्षीय देवर मौजूद थे, जबकि मृतका के पति और ससुर चेन्नई में मजदूरी करते हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट, पोस्टमार्टम से जुड़े साक्ष्यों और अन्य जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *