Headlines

सहरसा में करंट से दुकानदार की मौत:नए मकान में पानी भरने के समय करंट की चपेट में आया




सहरसा के सौर बाजार थाना क्षेत्र में बिजली का करंट लगने से एक दुकानदार की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान सौर बाजार थाना क्षेत्र के सहुरिया पश्चिमी पंचायत के जागीर वार्ड 16 निवासी सत्य नारायण साह के 30 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार के रूप में हुई है। गणेश कुमार अपने दो भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में एक 4 साल का बेटा, एक 6 साल की बेटी और एक 8 साल की बेटी है। मोटर का कनेक्शन देने गए थे गणेश समदा चौक पर हार्डवेयर और किराना की दुकान चलाते थे, जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण होता था। परिजनों ने बताया कि गणेश के नए मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। मंगलवार रात वह पानी भरने के लिए मोटर का कनेक्शन देने गए थे। इसी दौरान उन्हें बिजली का करंट लग गया और वे वहीं बेहोश हो गए। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेजा उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सौर बाजार थाने की पुलिस बुधवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया। सौर बाजार थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने पुष्टि की कि मौत करंट लगने से हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *