Headlines

किशनगंज में महिला से 14 हजार छपटा:बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रही थीं, आरोपी युवक पकड़ा गया




किशनगंज शहर में नशे की लत के कारण अपराध बढ़ रहे हैं। हाल ही में लाइन चपरासी मोहल्ला में एक महिला से 14 हजार रुपये छीनकर भाग रहा युवक लोगों के हत्थे चढ़ गया। यह घटना शुक्रवार को हुई। पुराना खगड़ा निवासी एक महिला पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से 14 हजार रुपये निकालकर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक युवक ने उनका पीछा किया और मौका पाकर रुपये छीन लिए। छिनतई के बाद महिला आरोपी की तलाश कर रही थी। सोमवार को महिला ने उस युवक को पहचान लिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने रुपये छीनने की बात स्वीकार की, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई भी की। बताया गया कि आरोपी युवक ने छीनी गई रकम लौटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिला और उनके साथ मौजूद लोग युवक को अपने साथ ले गए। इस घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने की पुष्टि नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण शहर में ऐसी आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *