![]()
गयाजी में गिट्टी लदे हाईवा ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा कि वो बाराचट्टी का रहने वाला है। हादसे के हाद हाईवा ड्राइवर और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हाईवा ने बाइक को करीब 700 मीटर दूर तक घसीटा। जिसके निशान सड़क पर देखे जा सकते हैं। घटना डोभी थाना क्षेत्र के करमौनी बाजार के पास की है। ग्रामीणों ने हाईवा को घेरा हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर हाईवा लेकर भागने लगा। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग अलर्ट हो गए। भाग रहे हाईवा का पीछा किया गया। मगध यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के जिंदपुर गांव के पास ग्रामीणों ने हाईवा को घेरकर रोक लिया। ग्रामीणों के सहयोग से हाईवा को पकड़ लिया गया। पकड़े गए हाईवा चालक की पहचान अमरेश कुमार के रूप में हुई है। वह गयाजी जिले के इंग्लिश गांव का रहने वाला है। हाईवा में चालक का एक सहयोगी भी मौजूद था। उसका नाम नेपाली बताया जा रहा है, जो जहानाबाद का रहने वाला है। सूचना मिलते ही मगध यूनिवर्सिटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को अरेस्ट कर लिया। गाड़ी रांची से गया की ओर जा रही थी।
Source link
गयाजी में बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत:गिट्टी लदे हाईवा ने टक्कर के बाद 700 मीटर तक घसीटा, ड्राइवर-खलासी गिरफ्तार
