Headlines

हॉलमार्क वाला सोना शुद्ध ही है, गारंटी नहीं:कैग रिपोर्ट में खुलासा- जांच में चूक; 2024-25 में 81% ज्वेलर्स की सालाना जांच नहीं हुई




देश की सबसे बड़ी सरकारी ऑडिट संस्था कैग (CAG) ने सोने की शुद्धता की जांच करने वाली सरकारी संस्था BIS के कामकाज की जांच की है। इसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि BIS बाजार में बिक रहे ‘हॉलमार्क’ सोने की शुद्धता पर ठीक से नजर नहीं रख पा रहा है। इससे आम ग्राहकों से धोखाधड़ी होने का खतरा बढ़ गया है। नियम के मुताबिक, BIS को सालमें कम से कम एक बार ज्वैलर्स की दुकानों पर जाकर यह जांचना होता है कि वे वाकई शुद्ध सोना बेच रहे हैं या नहीं। लेकिन पिछले 5 सालों (2020-21 से) में बीआईएस 80% से ज्यादा रजिस्टर्ड ज्वैलर्स की दुकानों पर जांच के लिए गया ही नहीं। कैग की ड्राफ्ट रिपोर्ट में ये सवाल उठाए गए हैं। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय से अंतिम प्रतिक्रिया मिलने के बाद इसे संसद में पेश किए जाने की उम्मीद है। इस लापरवाही के पीछे के 3 कारण सिर्फ लाइसेंस बंटे, निगरानी नहीं हुई: देश के 392 जिलों में बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचना गैरकानूनी है, इसलिए करीब 2.3 लाख ज्वैलरी शॉप ने बीआईएस में रजिस्ट्रेशन कराया है। साल 2024-25 में कुल लाइसेंसधारक 28,865 थे, जिनमें 5,444 की ही जांच हुई, यानी करीब 81% दुकानदारों को किसी ने चेक ही नहीं किया। जांच केंद्रों (एएचसी) की भी अनदेखी: जहां गहनों की शुद्धता परख कर उन्हें 6 अंकों का खास नंबर (एचयूआईडी) दिया जाता है, उनकी निगरानी में भी बीआईएस लक्ष्य से करीब 44% पीछे रहा। बीआईएस की सफाई- कर्मचारियों की कमी है: जब कैग ने इस लापरवाही पर सवाल पूछा, तो बीआईएस ने कहा कि उनके पास कर्मचारियों की कमी है। दूर-दराज के इलाकों से सैंपल लाना मुश्किल होता है। हालांकि, कैग ने इस बहाने को मानने से इनकार कर दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *