![]()
बिहार के सीएम सम्राट चौधरी 27 जुलाई(सोमवार) को बिहारशरीफ के दौरे पर हैं। सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में हैं। वीवीआईपी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास के इलाके को ‘अस्थायी रेड जोन’ घोषित कर दिया है। सीएम कॉम्फेड के अंतर्गत संचालित नालंदा डेयरी का दौरा करेंगे। इस दौरान में डेयरी एवं सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और निरीक्षण करेंगे। साथ ही सरकार के समृद्धि अभियान की शुरुआत करेंगे। राज्य सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर कॉम्फेड की उपलब्धियां और भविष्य की योजनाओं का प्रस्तुतीकरण भी किया जाएगा। ड्रोन और अन्य हवाई उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध पुलिस अधीक्षक भारत सोनी की ओर से जारी सूचना के आधार पर, मुख्यमंत्री की सुरक्षा के दृष्टिकोण से कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड को ‘नो फ्लाई जोन’ में तब्दील कर दिया गया है। इस आदेश के तहत क्षेत्र में किसी भी प्रकार के गैर-पारंपरिक उड़ान उपकरणों के इस्तेमाल पर सख्त पाबंदी लगा दी गई है।प्रशासनिक आदेश के अनुसार ड्रोन, हॉट एयर बैलून, पैरा-मोटर्स, पैरा-ग्लाइडर्स, पावर्ड हैंड ग्लाइडर जैसे उपकरणों पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सुरक्षा कारणों से लागू किए गए इस आदेश का सख्ती से पालन कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान आसमान से किसी भी तरह की गतिविधि को रोकने के लिए पुलिस बल पूरी तरह से मुस्तैद रहेगा।
Source link
नालंदा जिले के दौरे पर आ रहे हैं सीएम:डेयरी एवं सहकारिता से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे; कार्यक्रम स्थल 'नो फ्लाई जोन' घोषित
