Headlines

नवादा-काजल ने मीनाक्षी को दी पटखनी:10 साल के छोटे पहलवान ने भी दिखाया दमखम, महिला पहलवानों के मुकाबले ने दर्शकों का जीता दिल




नवादा में आयोजित स्वर्गीय अखिलेश यादव खेल एवं संस्कृति महोत्सव के तहत खुटका सराय स्थित बाबा मांगीदास दंगल अखाड़ा में कुश्ती प्रतियोगिता हुई। इसमें पुरुष और महिला पहलवानों ने अपने दमखम और दांव-पेच से दर्शकों का मनोरंजन किया। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण महज 10 साल का पहलवान रहा, जिसने अपनी उम्र के अनुरूप शानदार प्रदर्शन कर सभी को चौंका दिया। प्रतियोगिता में पुरुष पहलवानों के एक दर्जन से अधिक जोड़े अखाड़े में उतरे। वहीं, दो दर्जन से अधिक पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। पहलवानों के अलग-अलग दांव-पेच देखने के लिए अखाड़े में दंगल प्रेमियों की भीड़ जुटी रही। देखें, मौके से आई तस्वीरें… दस साल के पहलवान ने चौंकाया दंगल का खास आकर्षण 10 साल का छोटा पहलवान रहा। उसने अपनी उम्र के विपरीत शानदार प्रदर्शन करते हुए कई आकर्षक दांव लगाए। उसके प्रदर्शन को देखकर अखाड़े में मौजूद दर्शक भी हैरान रह गए। काजल ने पांचवें मिनट में मीनाक्षी को हराया महिला पहलवानों के बीच बेगूसराय की काजल कुमारी और भागलपुर की मीनाक्षी कुमारी का मुकाबला रोमांचक रहा। दोनों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए कई दांव आजमाए। मुकाबले के पांचवें मिनट में काजल ने काला जांघ और धाक दांव का इस्तेमाल कर मीनाक्षी को चित कर दिया। इस जीत पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। निर्णायकों ने निष्पक्ष तरीके से चुने विजेता प्रतियोगिता में विजेताओं का चयन रामबिलास सर और प्रोफेसर धनराज सर ने किया। राजगीर के समाजसेवी श्रवण कुमार ने महिला पहलवानों को बाबा मांगीदास दंगल अखाड़े में उतारकर आयोजन को विशेष पहचान दिलाई। पूर्व मंत्री ने पहलवानों को किया सम्मानित खेल महोत्सव के आयोजक एवं पूर्व राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद ने सफल प्रतिभागियों को बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने पहलवानों को दंगल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर ऊंचा मुकाम हासिल करने का आशीर्वाद दिया। आयोजन में इन लोगों की रही भूमिका आयोजन की व्यवस्था में मुखिया नीतीश कुमार राणा, समाजसेवी भोला यादव, सुरेंद्र यादव, विजय कुमार, प्रिंस दांगी और यमुना प्रसाद सहित अन्य लोगों ने योगदान दिया। शंभू विश्वकर्मा ने कमेंट्री के जरिए दर्शकों को कुश्ती के मुकाबलों और पहलवानों के दांव-पेच की जानकारी दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *