Headlines

Hyderabad MBA Student Arrested For Stealing Mahindra Thar Tyres


  • Hindi News
  • National
  • Hyderabad MBA Student Arrested For Stealing Mahindra Thar Tyres | CCTV Video

हैदराबाद36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तेलंगाना के हैदराबाद में पुलिस ने कारों के टायर और रिम चोरी करने के आरोप में एक MBA छात्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 15 पहिए बरामद किए हैं। इनमें महिंद्रा थार के 12 पहिए शामिल हैं। आरोपी इसी गाड़ी के टायर चुराता था।

जांच 20 अक्टूबर को मिली एक शिकायत के बाद शुरू हुई। शिकायत में बताया गया था कि रेथीबोवली के गैलेक्सी एन्क्लेव अपार्टमेंट के बाहर खड़ी महिंद्रा थार का पिछला टायर चोरी हो गया था।

पुलिस ने केस दर्ज कर CCTV फुटेज की जांच की। इसमें एक युवक स्कूटर से आता दिखाई दिया। उसकी पहचान शोबान अली खान के रूप में हुई। फुटेज में वह थार के पीछे लगे स्टेपनी टायर को निकालता हुआ नजर आया। पुलिस ने शनिवार को शोबान को गिरफ्तार कर लिया।

घटना की 5 सिलसिलेवार तस्वीरें…

शोबान अपने साथ औजार लेकर आता है और स्टेपनी टायर खोलने लगता है।

शोबान अपने साथ औजार लेकर आता है और स्टेपनी टायर खोलने लगता है।

शोबान आसपास भी नजर रखता है और स्टेपनी टायर में लगे सभी बोल्ट खोलता है।

शोबान आसपास भी नजर रखता है और स्टेपनी टायर में लगे सभी बोल्ट खोलता है।

इसी बीच वहां से एक स्कूटर गुजरने लगता है तो शोबान स्टेपनी टायर खोलना बंद कर देता है।

इसी बीच वहां से एक स्कूटर गुजरने लगता है तो शोबान स्टेपनी टायर खोलना बंद कर देता है।

स्कूटर के जाते ही वह स्टेपनी टायर खोलकर अपनी स्कूटर पर रखता है और तुरंत वहां से भाग जाता है।

स्कूटर के जाते ही वह स्टेपनी टायर खोलकर अपनी स्कूटर पर रखता है और तुरंत वहां से भाग जाता है।

शोबान टायर चुराने से पहले सड़क पर रखता था नजर

शोबान पहले अपने स्कूटर पर बैठकर मोबाइल चलाता है। फिर उतरकर काली थार के पास जाता है और टायर खोलने लगता है। तभी सामने से एक स्कूटर आता है। उसे देखकर वह वापस अपने स्कूटर के पास चला जाता है।

स्कूटर के जाने के बाद वह फिर थार के पास जाता है, लेकिन किसी को अपनी तरफ आता देखकर वापस लौट जाता है। करीब एक मिनट तक वह सड़क पर लोगों के आने-जाने का इंतजार करता है।

इसके बाद वह फिर थार के पास जाता है। कुछ ही सेकेंड में टायर खोलकर अपने स्कूटर पर रखता है और वहां से भाग जाता है।

आरोपी औजार लेने के लिए पंचर की दुकान पर जाता था

आरोपी औजार लेने के लिए पंचर की दुकान पर जाता था। वह दुकानदार से पंचर बनाने के औजार मांगता और ₹200 से ₹300 सिक्योरिटी के तौर पर जमा करता था। गाड़ी से स्टेपनी और रिम निकालने के बाद वह औजार वापस कर देता था और अपने पैसे ले लेता था।

पुलिस के मुताबिक, वह स्पैनर से आसानी से स्टेपनी निकाल लेता था। उसके पिता व्हील अलाइनमेंट की दुकान पर काम करते हैं। इसी वजह से उसे गाड़ियों के पहियों की जानकारी थी।

पुलिस ने आरोपी के पास से 11 टायर बरामद किए।

पुलिस ने आरोपी के पास से 11 टायर बरामद किए।

आरोपी पर चोरी के 11 मामले दर्ज

पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में शोबान ने 10 पुलिस थानों में दर्ज चोरी के 11 मामलों में शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस ने उसके पास से फोर्ड एंडेवर के दो और फोर्ड इकोस्पोर्ट का एक पहिया भी बरामद किया है।

पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। उससे पता लगाया जाएगा कि उसने चोरी कब शुरू की और क्या वह दूसरे मामलों में भी शामिल है। पुलिस यह भी पता लगाएगी कि चोरी किए गए पहिए कहां बेचे गए।

———–

यह खबर भी पढ़ें…

आंध्र में 10वीं की छात्राओं पर आरी से हमला:क्लास में टीचर मौजूद था, आरोपी पीड़ित का रिश्तेदार; गार्ड्स ने मजदूर समझकर स्कूल में एंट्री दी

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में स्कूल की क्लास के अंदर 10वीं की छात्रा पर पावर चेनसॉ (बिजली से चलने वाली आरी) से हमला किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।