Headlines

खेत बुआई विवाद को लेकर 6 राउंड फायरिंग:मुंगेर में दो पक्षों में तनाव, एसपी के निर्देश पर कई थानों की पुलिस पहुंची




मुंगेर में रविवार को खेत बुआई विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। घटना सफियासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेम टोला फरदा की है। घटना की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दहशत के कारण लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, प्रेम टोला फरदा निवासी बबलू यादव और मुन्ना यादव के बीच खेत को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ने और गोलीबारी होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों का दावा है कि विवाद के दौरान 6 से अधिक राउंड गोलियां चलाई गई। हालांकि, गोलीबारी में किसी के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एसपी के निर्देश पर कई थानों की पुलिस पहुंची घटना की जानकारी एसपी सैयद इमरान मसूद को मिलने के बाद पुलिस महकमा हरकत में आया। सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद के नेतृत्व में कासिम बाजार, जमालपुर, हेमजापुर सहित कई थानों की पुलिस और क्यूआरटी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, सफियासराय थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने गोलीबारी की घटना से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। गांव में तनाव, पुलिस की निगरानी जारी घटना के बाद प्रेम टोला फरदा में तनाव की स्थिति बनी हुई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। खेत विवाद की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *