Headlines

रेफरल अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत:परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, ऑपरेशन से बच्ची को दिया था जन्म




जहानाबाद के मखदुमपुर स्थित रेफरल अस्पताल में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान कल्पा थाना क्षेत्र के शंकरगंज गांव की किरण कुमारी के रूप में हुई है। किरण प्रसव के लिए अपने मायके मखदुमपुर आई थी। परिजनों के मुताबिक, प्रसव पीड़ा होने पर उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां ऑपरेशन से उसने एक बच्ची को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान किरण की हालत बिगड़ने लगी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। उनका कहना है कि सही इलाज मिलता तो महिला की जान बच सकती थी। महिला की मौत के कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *