Headlines

Basicon 2026 Patna | Surgeons Discuss Robotic Surgery And AI Techniques


पटना8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पटना में 23 से 25 अक्टूबर तक एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया की बिहार शाखा का 45वां वार्षिक सम्मेलन ‘बेसिकॉन-2026’ होगा। इसमें देशभर के 500 से ज्यादा सर्जन रोबोटिक सर्जरी और AI के इस्तेमाल पर चर्चा करेंगे। यह सम्मेलन ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।

आईजीआईएमएस के अस्पताल अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि इसमें बिहार और दूसरे राज्यों के विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल होंगे। इसका मकसद सर्जरी में नई तकनीकों को बढ़ावा देना है। सम्मेलन में 150 से ज्यादा शोधपत्र और 30 से ज्यादा व्याख्यान होंगे, जिससे युवा डॉक्टरों को नई तकनीकें सीखने का मौका मिलेगा।

आईजीआईएमएस के सहयोग से सम्मेलन

सम्मेलन का आयोजन एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया की बिहार शाखा, आईजीआईएमएस के सहयोग से कर रही है। आयोजन अध्यक्ष डॉ. आलोक अभिजीत, आयोजन सचिव डॉ. मनीष मंडल, संयुक्त आयोजन सचिव डॉ. संजय कुमार और डॉ. नितेश कुमार हैं।

आयोजन समिति के अनुसार, सम्मेलन से बिहार में सर्जरी की शिक्षा, शोध और इलाज की गुणवत्ता बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *