![]()
हूती विद्रोहियों ने यमन के दक्षिणी प्रांत शबवा में सेना के एक मिलिट्री कैंप पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। सोमवार को हुए इस हमले में 20 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 24 से ज्यादा घायल हुए हैं। यमन के सैन्य अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी AP को यह जानकारी दी। यमन की सेना के प्रवक्ता कर्नल माजिद अल-नजिली ने बताया कि हूती विद्रोहियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों के ट्रेनिंग सेंटर पर तीन बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। हालांकि, उन्होंने हमले से जुड़ी अन्य जानकारी नहीं दी। यमन की प्रेसिडेंशियल लीडरशिप काउंसिल के प्रमुख राशद अल-अलीमी ने कहा कि हमले में मारे गए सैनिक देश के अलग-अलग हिस्सों से आए थे। उन्होंने हमले का कड़ा जवाब देने की बात कही। रणनीतिक इलाके में बना है कैंप यह कैंप पहले संयुक्त अरब अमीरात के समर्थन वाली एक मिलिशिया के इस्तेमाल में था। यह शबवा की राजधानी अताक के उत्तर में जर्दान जिले में स्थित है। कैंप उस रास्ते पर है, जो सरकार के नियंत्रण वाले मारिब प्रांत और सरकारी बलों की जरूरी सप्लाई लाइनों तक जाता है। एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि हमले में रैपिड इंटरवेंशन नामक नई बनाई गई फोर्स को निशाना बनाया गया। इस फोर्स को इलाके की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।
Source link
हूती विद्रोहियों ने यमन में मिलिट्री कैंप पर हमला किया:बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, 20 सैनिकों की मौत; 24 से ज्यादा घायल
