Headlines

बक्सर में 21 अक्टूबर तक भारी गाड़ियों की एंट्री बंद:ज्योति चौक से थाना चौक तक सिर्फ 2 व्हीलर चलेंगे, पार्किंग के लिए 7 जगहें तय




बक्सर में दुर्गापूजा पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए बक्सर पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। इसके तहत 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध और आंशिक रोक रहेगी। पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय से 11 अक्टूबर को जारी निर्देश के अनुसार, प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से अगले दिन सुबह 3 बजे तक निर्धारित मार्गों पर यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। इन मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर रोक ट्रैफिक प्लान के अनुसार, ज्योति चौक से थाना चौक तक केवल दोपहिया वाहनों को अनुमति दी जाएगी। थाना चौक से नाथ बाबा पुल, पांडेयपट्टी रेलवे गुमटी से मठिया मोड़ तथा थाना चौक से रामरेखा घाट होते हुए पीपी रोड और मठिया मोहल्ला पुल तक वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। इसी तरह मुनीम चौक से जमुना चौक, ठठेरी बाजार होते हुए थाना चौक तक और सिंडिकेट से जमुना चौक तक भी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पूजा के दौरान अनावश्यक रूप से चार पहिया वाहनों का इस्तेमाल न करें। चार पहिया वाहनों और ई-रिक्शा के लिए तय किए गए रूट चार पहिया वाहनों, ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। गोलंबर से बाइपास होते हुए ज्योति चौक, आईटीआई रोड, मठिया मोड़ और दानी कुटिया तक एक मार्ग निर्धारित किया गया है। वहीं गोलंबर से ज्योति चौक, अंबेडकर चौक होते हुए इटाढ़ी गुमटी तक भी परिचालन की व्यवस्था की गई है। इन जगहों पर होगी पार्किंग की व्यवस्था पुलिस ने वाहनों की पार्किंग के लिए सात स्थान चिह्नित किए हैं। इनमें सिंडिकेट के पास, डीएवी स्कूल, बुनियादी स्कूल, आईटीआई मैदान, रेलवे स्टेशन के बगल में समाहरणालय से रेलवे पटरियों की ओर जाने वाली सड़क की दाहिनी तरफ और बाजार समिति शामिल हैं। इन स्थानों पर चार पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा और मोटरसाइकिल खड़े किए जा सकेंगे। वहीं, किला मैदान के पीछे केवल दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। बड़े वाहनों की नो एंट्री, मरीजों को मिलेगी छूट निर्देश के अनुसार, 17 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से 21 अक्टूबर की रात 12 बजे तक बक्सर शहर में सभी प्रकार के बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। हालांकि, रोगियों को ले जाने वाले वाहन, एंबुलेंस और अत्यावश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को नो एंट्री से छूट दी गई है। रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपने साथ रेलवे टिकट लेकर ही घर से निकलें। पुलिस ने आम नागरिकों से दुर्गापूजा के दौरान यातायात नियमों का पालन करने और प्रशासन को सहयोग देने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *