![]()
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे महिला कल्याण संगठन कटिहार की अध्यक्ष निवेदिता नरह के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार को मनिया स्थित अनाथालय का दौरा किया। इस दौरान अनाथालय के बच्चों के बीच भोजन और जरूरत का सामान बांटा गया। टीम ने बच्चों की समस्याओं और उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिया गया। रेल महिला समिति की टीम ने बच्चों के साथ समय बिताकर उनकी जरूरतों को समझने की कोशिश की। अध्यक्षा निवेदिता नरह रेलकर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण के साथ-साथ सामाजिक सेवा में भी हमेशा सक्रिय रही हैं। यह पहल जरूरतमंदों की सहायता और बच्चों के कल्याण की दिशा में एक कदम है। इस मौके पर रेल महिला समिति कटिहार की सचिव मंजरी पाल, कोषाध्यक्ष शिल्पी मंडल, मधु मालती, स्कूल इंचार्ज मोनालिसा चुटिया और सुधा कुमारी समेत कई प्रतिनिधि मौजूद रहीं।
Source link
रेल महिला समिति अध्यक्षा ने मनिया अनाथालय का दौरा किया:बच्चों को भोजन और जरूरत का सामान बांटा, मदद का भरोसा दिया
