Headlines

Patna Cyber Fraud Gang Busted


पटना पुलिस ने अगमकुआं इलाके में किराए के मकान से चल रहे साइबर ठगी के गिरोह का पर्दाफाश कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

.

इनके ठिकाने से 2.86 लाख रुपए नकद, 89 एटीएम कार्ड, 82 चेकबुक, 76 पासबुक और 47 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। गिरोह के तार दूसरे राज्यों से भी जुड़े मिले हैं।

पुलिस की साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई ने 6 और 7 अक्टूबर को शीतलानगर नहर रोड स्थित मकान में छापा मारा। आरोपी दूसरे लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे। वे बैंकिंग किट जमा करते, ठगी की रकम निकालते और उसे दूसरे खातों में भेजते थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपी छह महीने से मकान की तीसरी मंजिल पर दो फ्लैट किराए पर लेकर रह रहे थे। राहुल कुमार की जानकारी पर बाकी 9 आरोपी पकड़े गए। इनमें राहुल कुमार, कुलदीप सिंह, राजू कुमार, कन्हैया कुमार, शिशुपाल सिंह, विष्णु कुमार, राहुल हैला, धनराज कुमार, शादीक आलम और मो. मजीद शामिल हैं।

47 मोबाइल और 17 लोगों के आधार कार्ड मिले

पुलिस ने तलाशी के दौरान 6 की-पैड फोन, 47 मोबाइल, एक लैपटॉप, 9 सिम कार्ड, 9 पैन कार्ड और 17 अलग-अलग लोगों के आधार कार्ड भी बरामद किए। इनमें आदित्य राज नाम के व्यक्ति का आधार कार्ड भी शामिल है।

इसके अलावा 89 एटीएम कार्ड, 82 चेकबुक और 76 पासबुक मिलने से पुलिस को आशंका है कि गिरोह बड़े पैमाने पर बैंक खातों और बैंकिंग दस्तावेजों का इस्तेमाल कर रहा था। दूसरे लोगों के नाम पर फर्जी खाते खुलवाने के भी प्रमाण मिले हैं।

दूसरे राज्यों तक नेटवर्क की जांच

शुरुआती जांच में गिरोह के तार बिहार से बाहर भी जुड़े होने के संकेत मिले हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन बैंक खातों के जरिए कितनी रकम की ठगी की गई और इसमें दूसरे राज्यों में सक्रिय लोगों की क्या भूमिका है। बरामद मोबाइल, सिम कार्ड और बैंकिंग दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क, ठगी की रकम और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *