![]()
सुपौल में सड़क हादसे में होमगार्ड के सेवानिवृत्त जवान की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक की पहचान ब्रह्मदेव ठाकुर के रूप में हुई है। वे अपनी पत्नी के साथ सुखासन स्थित बेटी के घर से बाइक पर सवार होकर सुपौल लौट रहे थे। इसी दौरान कुम्हैत पुल के समीप एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल ब्रह्मदेव ठाकुर को सदर अस्पताल सुपौल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनकी पत्नी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सुपौल के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर की कर ली पहचान दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया के लिए सदर अस्पताल सुपौल पहुंचाया। दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर BR 43 GA 2147 बताया गया है। पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर की पहचान कर ली गई है। 2 साल पहले हुए थे सेवानिवृत्त बताया जाता है कि ब्रह्मदेव ठाकुर होमगार्ड जवान के रूप में कार्यरत थे। वे वर्ष 2024 में सेवानिवृत्त हुए थे। हादसे में उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। परिवार के लोग इस घटना से सदमे में हैं। वहीं, घायल पत्नी की गंभीर स्थिति को लेकर परिजन चिंतित हैं। सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल लाया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर से रिटायर्ड होमगार्ड जवान की मौत:सुपौल में बेटी के घर से लौट रहे थे दंपति, पत्नी की हालत गंभीर
